शनिवार को विधायक के आवास पर उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों का आवागमन लगातार जारी रहा। कहा यह भी जा रहा है कि विधायक कमरे से बाहर आकर छत पर घूम रहे थे और फोन पर वार्ता करने के साथ ही मिलने आ रहे लोगों से छत पर खड़े होकर ही संवाद कर रहे थे।
इस पर कुछ पड़ोसियों ने विधायक से आपत्ति जताई और आग्रह किया कि अन्य लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। या तो घर में ही रहें या फिर किसी अस्पताल में जाकर आइसोलेट हो जाना चाहिए।
विधायक ने उनके सुझाव को मानते हुए रविवार को खुद को देहरादून स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि बीती शाम उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में और ज्यादा गिरावट आ गई थी। इस पर उन्हें रुड़की के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।