फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड के युवाओं में ज्यादा मिला कोरोना वायरस, 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अब तक मिले कुल मामलों में 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत संक्रमित
  • 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बुजुर्गों और बच्चों से ज्यादा युवा कोरोना की चपेट में आए है। 21 से 40 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत युवा कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 0 से 10 आयु वर्ग में 4.30 प्रतिशत में कोरोना का संक्रमण मिला है। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक आयु वर्ग में एक भी संक्रमित नहीं है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर युवाओं में अधिक रहा। कोरोना काल के 141 दिनों में अब तक प्रदेश में सात हजार से अधिक संक्रमित लोग सामने आए हैं। इनमें आधे से अधिक संक्रमितों की संख्या 21 से 40 आयु वर्ग की है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर न निकलने के दिशा निर्देश दिए गए थे। यही वजह रही कि बुजुर्ग और बच्चे सबसे कम संक्रमण की चपेट में कम आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 146 नए मरीज मिले, तीन की मौत, 7600 के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

31 जुलाई तक प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 7183 हो गई थी। इसके अनुसार प्रदेश में 21 से 30 आयु वर्ग में 32 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। यानी लगभग 2300 संक्रमित इसी आयु वर्ग है। वहीं, 51 से 60 आयु वर्ग में संक्रमित की दर 6.44 प्रतिशत है।

कोरोना काल में बाहरी राज्यों से अधिकतर युवा प्रदेश में लौट हैं। इस कारण संक्रमितों में युवाओं की संख्या अधिक है। जबकि बुजुर्ग और बच्चे घरों से बाहर न निकलने के कारण संक्रमण से सुरक्षित रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक घर से बाहर न जाने की हिदायत दी गई थी।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन

ये हैं आंकड़े

आयु वर्ग            संक्रमित (प्रतिशत में)
0 - 10                    4.30
11 - 20                  11.18 
21 - 30                  32
31 - 40                  26.19
41 - 50                  14.62
51 - 60                  6.44
61 - 70                  3.22
71 - 80                  1.08
81 - 90                  0.28
90 से ऊपर               -
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें