कॉलेज खोले जाने को लेकर शासन की ओर से जो एसओपी जारी की गई है उसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य के बाहर से आने वाले छात्रों (छात्रावास में रहने वाले छात्रों) और डे स्कॉलर्स के लिए कॉविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
15 दिसंबर से कॉलेज खुल रहे हैं। प्रदेश के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं की कोविड जांच अनिवार्य है। स्थानीय छात्र-छात्राओं को कोविड जांच नहीं करानी होगी।
- डॉ. धनसिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड-19 की जांच करानी होगी। प्रदेश के बाहर के छात्र हो या स्थानीय सभी को यह जांच करानी होगी।
- आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा
प्रदेश के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड-19 जांच करानी होगी, लेकिन राज्य के छात्र छात्राओं के लिए यह अनिवार्य नहीं है।
- डॉ कुमकुम रौतेला, उच्च शिक्षा निदेशक