रेसकोर्स निवासी शिक्षिका हरमीत बेदी पेशे से शिक्षिका हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं, लिहाजा उन्होंने बच्चों को घर से ही निशुल्क पढ़ाने की शुरुआत की। वह रोज सुबह दो घंटे 10वीं के छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दे रही हैं। इसी प्रकार शाम को छोटे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने लैपटॉप के माध्यम से सभी बच्चों को ऑनलाइन जोड़ा है।
फिजिक्स-मैथ्स की फ्री कोचिंग दे रहे मनु पंत
अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने कोरोना लॉकडाउन के बीच निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की है। मनु पंत ने बताया कि आजकल कोचिंग संस्थान बंद हैं। तमाम ऐसे छात्र हैं जो कि फीस नहीं दे सकते। ऐसे छात्रों के लिए वह और उनके शिक्षक घर से ही ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।
इसके साथ ही वह आठवीं से 12वीं तक के छात्रों को भी ऑनलाइन फिजिक्स और मैथ्स पढ़ा रहे हैं। उनसे जुड़ने के लिए छात्र उनके मोबाइल नंबर 9068488571 पर मैसेज भेज सकते हैं। खास बात यह है कि न केवल देहरादून व उत्तराखंड बल्कि पंजाब, महाराष्ट्र, भोपाल, कर्नाटक, यूपी आदि जगहों से भी छात्र इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।