फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, दून में 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन होगा या बढ़ेंगी सख्तियां

Sat, 08 May 2021 09:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस दौरान अभी लोगों को दी जा रही कई तरह की छूट खत्म की जा सकती है। शहर के विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसका आश्वासन दिया है। आज ही इसको लेकर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई (File Photo)
राजधानी देहरादून में 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं हुआ तो कर्फ्यू के मौजूदा प्रावधान सख्ती से लागू किए जाएंगे। इस दौरान अभी लोगों को दी जा रही कई तरह की छूट खत्म की जा सकती है। शहर के विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसका आश्वासन दिया है। आज ही इसको लेकर फैसला हो जाएगा।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार

अभी राजधानी में सोमवार 10 मई की सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू है। सरकार और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद दून में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अलग-अलग वर्गों के लोग शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक सरकार इस पर फैसला नहीं कर सकी है। शनिवार को इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और शहर के विधायकों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की।

उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल

उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उनमें सरकार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करना चाहिए। लोग भी लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे हैं। विधायकों ने एक सुर में कहा कि अगर किसी कारण सरकार लॉकडाउन नहीं लगा रही तो मौजूदा कर्फ्य में दी जा रही छूट खत्म होनी चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों वकिल्पों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में 10 मई से दोबारा पास सिस्टम लागू किया जा सकता है। अभी लोगों को आवाजाही के लिए पास की जरूरत नहीं है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को उनके संस्थान के आईकार्ड और मेडिकल आवश्यकता वालों को डॉक्टर के पर्चे पर आवाजाही की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जरूरतमंद लोगों की आड़ में बड़ी संख्या में लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं।  विधायकों ने कहा कि आवाजाही के लिए पास की अनिवार्यता की जाए। हालांकि इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा कि इससे कोरोना जांच और वैक्सीनेशन पर असर न पड़े।

4 of 5
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
शहर में दुकानें भी बंद की जा सकती है। अभी दोपहर 12 बजे तक कुछ आवश्यक सुविधाओं की दुकानें खुली रखने की छूट दी गई है, जिसे खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि फल-सब्जी वाले मोहल्लों में जाकर सामान बेच सकेंगे। घरों से बाहर निकलने वालों की संख्या को कम से कम रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें