फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : छोटी कक्षाओं की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Wed, 02 Dec 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 9वीं कक्षाओं तक की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


इसलिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प खुला है। वहीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी करने में भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी। 

डाक विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मंत्रालय सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी होने में लग सकता है थोड़ा समय

राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि  बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी होने में थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि, कई राज्यों में कोरोना की स्थिति गंभीर है। जब तक सभी राज्यों में स्थिति सामान्य न हो जाए, तारीख तय करना मुश्किल है।

कहा कि कोरोना संकट के बीच छोटी कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षा कराना मुश्किल है। इसलिए ऑनलाइन परीक्षा बेहतर विकल्प हो सकता है। 

हालांकि, यह भी साफ किया कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन विकल्प पर अभी विचार नहीं किया है। कहा कि मंत्रालय सभी राज्यों में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहा है, उचित समय पर इन सभी विषयों पर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें