फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सावधान! कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद गंजेपन का खतरा, कई के बाल हुए कम

Fri, 04 Jun 2021 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना संक्रमण के साथ ही टाइफाइड या किसी गंभीर वायरल बीमारी के होने पर शरीर में पेलोडिंन एसलिबिम की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
खानपान का ख्याल न रख ने पर बालों के झड़ने के साथ ही खुजली की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कोरोना को मात दे चुके हैं तो आपको न सिर्फ सावधानियां बरतनी हैं, वरन खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होगा। त्वचारोग विशेषज्ञों का मानना है कि खानपान का ख्याल न रखने पर बालों के झड़ने के साथ ही खुजली की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


कोरोना से मौत : मृत्यु प्रमाणपत्र में स्पष्ट नहीं मौत का कारण, आश्रितों को कैसे मिलेगा लाभ

शरीर में पेलोडिंन एसलिबिम की समस्या
दून अस्पताल की वरिष्ठ त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. भव्या संगल के अनुसार कोरोना संक्रमण के साथ ही टाइफाइड या किसी गंभीर वायरल बीमारी के होने पर शरीर में पेलोडिंन एसलिबिम की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसा होने से मरीज के शरीर से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड : केंद्र से राज्य को मिली 1.19 लाख कोविड वैक्सीन, 18 से 44 आयु वर्ग को आज से लगाए जा रहे टीके
विज्ञापन


यह समस्या ठीक होने के एक से दो माह बाद दिखाई दे रही है
कोरोना से ठीक हुए कई मरीजों में यह समस्या देखने को मिल रही है। लोगों में यह समस्या ठीक होने के एक से दो माह बाद दिखाई दे रही है। डॉ. भव्या संगल ने कहा कि पौष्टिक, विटामिन युक्त आहार लेकर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। फिर भी समस्या हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से राय लेकर इलाज कराया जा सकता है।

शरीर पर लाल चकते और खुजली से भी जूझ रहे कई मरीज 
कोरोना से ठीक हो चुके कई मरीज शरीर पर लाल चकते के साथ ही खुजली की समस्या से भी जूझ रहे हैं। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल आर्य के मुताबिक उनके पास इलाज कराने कई ऐसे मरीज आ रहे हैं, जो शरीर पर लाल चकते के साथ ही खुजली से परेशान हैं। कहा कि त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाकर समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें