कोरोना महामारी से खेतीखान के गंभीरगांव में बेटे की मौत के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस, राजस्व और एसडीआरएफ की टीम ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया।
एसओ मनीष खत्री ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बुजुर्ग के जवान पुत्र की भी कोरोना से मौत हुई थी। मृतक के घर के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।
टीम में एसडीआरएफ के डुंगर सिंह, होमगार्ड कर्मी शरद गोर्खा, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, सुमित गड़कोटी, संदीप वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।