फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in uttarakhand: चिंताजनक हुए हालात, पांच दिन में मिले 2748 संक्रमित, 39 की मौत

Sat, 29 Aug 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बढ़ रही मृत्यु दर और संक्रमण दर को कम करना बड़ी चुनौती
  • प्रदेश में सबसे अधिक देहरादून जिले में 119 की हो चुकी मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रोजाना कोरोना के नए मरीजों के साथ मृत्यु दर और संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के भीतर प्रदेश में 2748 संक्रमित मिले हैं, जबकि 39 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सामने अब मृत्यु दर और संक्रमण दर को कम करने की बड़ी चुनौती है। अब तक देहरादून जिले में सबसे अधिक 119 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


सैंपल जांच के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, रोजाना कोरोना मरीजों की मौतें हो रही हैं। प्रदेश में पहली बार एक ही दिन में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अभी तक मृतक मरीजों का आंकड़ा इससे कम ही था।

यह भी पढ़ें: Coronavirus in uttarakhand: शुक्रवार को 588 नए मरीज मिले, 11 संक्रमितों की हुई मौत
विज्ञापन


अब राज्य में मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.34 प्रतिशत हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से भी राज्यों को मृत्यु दर एक प्रतिशत कम और संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम पर लाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में मृत्यु और संक्रमण दर को रोकना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन

बीते पांच दिनों की स्थिति

तारीख          संक्रमित               मौतें
24 अगस्त        412                     07
25 अगस्त        485                     06
26 अगस्त        535                     06
27 अगस्त        728                     09
28 अगस्त        588                     11

प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ी है, जिससे कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना संक्रमितों की मौत को रोकने पर विशेष फोकस है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों और सीएमओ को गंभीर मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें