फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: इग्नू और सीएस परीक्षा के आवेदन की डेट बढ़ी, आईबीपीएस ने भी बैंक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट रोके

Wed, 25 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच कई परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं। एक ओर जहां द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया आईसीएसआई ने परीक्षा आवेदन की डेट आगे बढ़ा दी है तो दूसरी ओर द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन आईबीपीएस ने भी कई बैंक भर्ती परीक्षाओं के परिणाम रोक दिए हैं। इस साल जून में होने वाली सीएस परीक्षा को लेकर आईसीएसआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए पांच अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल तक फीस जमा कर पाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से बचाव के चलते कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिसकी वजह से सीएस परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया गया है। परीक्षा आवेदन के लिए 25 मार्च अंतिम तिथि तय की गई थी।

आईबीपीएस ने रिजल्ट रोके
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आईबीपीएस ने भी पीओ और एसओ परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। आईबीपीएस ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस के मुताबिक, सीआरपी पीओ/एमटी 8, सीआरपी क्लर्क 8, सीआरपी एसओ 8 के रिजल्ट को स्थगित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को लगातार आईबीपीएस की वेबसाइट पर नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू ने परीक्षा फॉर्म भरने की डेढ बढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून में होने वाली टर्म एंड परीक्षा के आवेदन की डेट कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ा दी है। अब परीक्षा फॉर्म 31 मार्च के बजाय 30 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है। इससे पूर्व इग्नू ने एसाइनमेंट जमा कराने की डेट भी बढ़ाई है। छात्र 30 अप्रैल तक एसाइनमेंट जमा करा सकते हैं। इग्नू ने सभी रीजनल सेंटर्स को अपनी सभी गतिविधियां स्थगित करने को कहा है।

मेडिकल पीजी की काउंसिलिंग स्थगित
कोरोना संक्रमण के कारण पीजी की दाखिला प्रक्रिया भी अटक गई है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी, एमसीसी के बाद एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भी काउंसिलिंग स्थगित
कर दी है। अब अग्रिम आदेशों तक नहीं होगी एमडी, एमएस, एमडीएस में दाखिलों के लिए काउंसिलिंग नहीं होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है। अब स्टेट काउंसिलिंग की डेट बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें