आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी, सहायक लेखाकार, जूनियर इंजीनियर पेयजल निगम पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने इस पदों की लिखित परीक्षा अप्रैल व मई माह में प्रस्तावित की थी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन कर इन परीक्षाओं के समय में बदलाव किया जा सकता है।
ये थी आवेदन की अंतिम तारीख
चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक के 746 पदों की भर्ती के लिए 12 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल थी। जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी व निरीक्षक पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2020 और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 2 अप्रैल 2020 तय थी।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 121
पशुधन प्रसार अधिकारी, निरीक्षक 331
जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री आपरेटर 431
सह कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर 81
कर संग्रहकर्ता 149
अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक 12
सर्वे लेखपाल 56
रिकार्ड कीपर 01
पेशकार 09
टेलीफोन आपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) 04
रिसेप्शनिस्ट 03
टेलीफोन आपरेटर 08
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया स्थगित की है। स्थिति सामान्य होने पर आयोग नई तिथि घोषित करेगा। ताकि सभी उम्मीदवार आवेदन कर सके।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग