जिला संक्रमित मौतें
अल्मोड़ा 12181 196
बागेश्वर 5763 60
चमोली 12236 62
चंपावत 7590 53
देहरादून 112280 3519
हरिद्वार 51475 1018
नैनीताल 39203 944
पौड़ी 17675 315
पिथौरागढ़ 10251 181
रुद्रप्रयाग 8796 106
टिहरी 15833 108
ऊधमसिंह नगर 37875 761
उत्तरकाशी 12543 74
कुल- 343701 7397
कोरोना से निपटने के लिए दो से 18 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से देहरादून जिले में बच्चों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण को लेकर कार्ययोजना तैयार है। केंद्र और राज्य सरकार व शासन की ओर से गाइडलाइन और टीका आते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में जिले के सभी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते हैं उनके लिए टीकाकरण केंद्र बनाए जाने के साथ ही गली, मोहल्ले और गांवों में ही टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।