फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : प्रदेश सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को हूबहू किया लागू, अब अगली चुनौती 20 अप्रैल

Wed, 15 Apr 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लॉकडाउन का दूसरा चरण बुधवार से उत्तराखंड में लागू हो गया है। प्रदेश सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को राज्य में हूबहू लागू कर दिया है। सरकार का फोकस अब 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत पर है। इसके लिए सरकार ने उच्च अधिकारियों को पूरा प्लान तैयार करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में अंतरजनपदीय आवाजाही सहित व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों आदि को बंद रखने की व्यवस्था जारी रहेगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि की गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। किसानों को अपने उत्पाद बेचने और खेती के लिए सामग्री खरीदने की सहूलियत दी गई है। इसके अलावा मनरेगा से संबंधित कामकाज शुरू करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों को यह निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, सरकार की असल तैयारी 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत पर है। प्रदेश के नौ जिले ऐेसे हैं, जहां कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद कई तरह की छूट दी जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्लान पर आज मंत्रिमंडल में होगी चर्चा

प्रदेश सरकार ने शासन को 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा होगी। सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है कि नौ जिलों में आंशिक राहत लागू हो जाएगी। इसके लिए केंद्र की गाइडलाइन तय है, लेकिन राज्य सरकार चाहे तो आंशिक बदलाव कर और रियायतें जनता को दे सकती है।  मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिलों के हालात को नियंत्रित करने पर भी चर्चा होगी।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती के आदेश
गृह विभाग ने सभी जिलों को प्रदेश में चिह्नित हॉटस्पॉट्स की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। शासन स्तर पर हॉटस्पॉट क्षेत्रों को लेकर बैठक भी हुई। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी क्षेत्र में कोई विरोध की घटना सामने आती है तो उसका पूरी सख्ती से जवाब दिया जाए।
विज्ञापन

इस तरह जोन में बांटे गए जिले

रेड जोन: देहरादून, लॉकडाउन के दौरान कोई रियायत नहीं मिलेगी ।

ऑरेंज जोन: हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और अल्मोड़ा। 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में आंशिक छूट मिलेगी।

ग्रीन जोन: बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी। इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में सबसे अधिक छूट मिलेगी। यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ ही अन्य मामलों में भी छूट दी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें