कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद पाबंद किए दून और डोईवाला का एक-एक इलाका रविवार को पाबंद से मुक्त कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए।
आठ जून को देहरादून नगर निगम क्षेत्र के राम विहार बल्लूपुर तथा डोईवाला जौलीग्रांट देहरादून वार्ड-5 बिचली जौली सोलंकी मोहल्ला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले थे।
इसके बाद वहां के आसपास के मकानों को पाबंद कर दिया गया था। 28 दिन तक टीम ने यहां सामुदायिक निरीक्षण किया। कोई नया मामला सामने नहीं आने पर इन क्षेत्रों को कैंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। देहरादून जिले में अब छह कंटेनमेंट जोन शेष हैं।
कंटेनमेंट जोन
देहरादून : पूर्वी पटेल नगर, चमनपुरी, 16 मोहिनी रोड डालनवाला, गोविंदगढ़, 202 ईदगाह चकराता रोड
डोईवाला : वार्ड-15 तेलीवाला