उत्तराखंड में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1892 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 81.54 फीसदी पहुंच गया है।
हरिद्वार: 11 संतों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पतंजलि में 10 दिन के अंदर 73 लोग हुए संक्रमित
दून अस्पताल में नहीं हो पा रही कोरोना जांच
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को भी कोरोना सैंपल नहीं लिए जा सके थे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भी पिछले लिए गए सैंपल की भी जांच नहीं हो पाई तो मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में और अस्पताल के कलेक्शन सेंटर में दो डॉक्टरों और तीन लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों कार्यों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान दोनों जगह सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।