फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में टीकाकरण: पहले दिन 18 साल से ऊपर उम्र वाले 14 हजार युवाओं को लगा कोरोना का टीका

Mon, 10 May 2021 02:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में युवाओं के वैक्सीनेशन की शुरुआत की। प्रदेशभर में सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के स्तर से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु वर्ग की वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का पहला दिन मिला-जुला उत्साह देखने को मिला। पहाड़ में कई जगहों पर समय पर वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद भी प्रदेश में सोमवार को 14,216 युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिली।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत, 5890 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 74 हजार पार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में युवाओं के वैक्सीनेशन की शुरुआत की। प्रदेशभर में सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के स्तर से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु वर्ग की वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज्यादातर जिलों में खुली जगहों पर ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को वैक्सीनेशन के 685 सत्र आयोजित किए गए। कुल 63779 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंगलवार से पूरे प्रदेश में 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, समारोहों में अधिकतम 20 लोग होंगे शामिल

अब तक प्रदेश में 17 लाख 79 हजार 987 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि छह लाख 29 हजार 329 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कई जगहों पर समय से युवाओं की वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो पाई। कई बूथों पर युवाओं के लिए वैक्सीन न पहुंचने की शिकायत भी सामने आईं। माना जा रहा है कि मंगलवार से वैक्सीनेशन का अभियान जोर पकड़ेगा।

लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए

देहरादून रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय एक में कोविड टीकाकारण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को लाभर्थियों के विरोध का सामना करना पड़ा। लाभार्थी घंटों से केंद्र के बाहर टीकाकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष जल्दबाजी में अभियान का शुभारंभ कर केंद्र से निकले।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को सोमवार से कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। इस आयु वर्ग के 50 लाख लोगों को वैक्सीन निशुल्क लग रही है। इसके लिए सरकार चार सौ करोड़ की राशि खर्च कर रही है। जिसमें 100 करोड़ की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी हो चुकी है।

वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों के स्तर से वैक्सीनेशन की योजना तैयार की गई है। सरकार का जोर इस बात पर है कि खुली जगहों पर वैकसीनेशन कराया जाए। देहरादून में इसके लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो केंद्र 45 वर्ष से ऊपर वालों के लिए और तीन 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लिए बनाए गए हैं। सूबे के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। सभी जिलों को वैक्सीन की आपूर्ति की जा चुकी है। 

इस आयु वर्ग 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। टीकाकरण निर्धारित केंद्रों पर हो रहा है। जिसकी जानकारी कोविन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को मिल सकती है। 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु पर 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू किया गया था।

विज्ञापन

देहरादून में 13 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

देहरादून जिले में 13 टीकाकरण केंद्रों पर लगभग 2200 लोगों को कोरोना का टीका लगा। जिला सर्विलांस अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार राधा स्वामी सत्संग भवन में बने तीन जंबो केंद्रों पर 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। दो जम्बो केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लग रहा है।

इसी तरह, राजभवन स्थित डिस्पेंसरी में, राजकीय माध्यमिक विद्यालय देहरादून रोड ऋषिकेश, गणपति वेडिंग प्वाइंट भानियावाला, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाकुई, आसाराम स्कूल विकासनगर, ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल गढ़ी कैंट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लग रहा है। ज्यादातर केंद्रों पर उन्हीं लोगों को टीका लगेगा जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण किया हुआ है।

कहां कितना होगा टीकाकरण 
- राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या- एक : 200
- हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या- दो : 200
- हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या- तीन : 200
- हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या- चार : 200
- हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या- पांच: 200
- राजभवन स्थित डिस्पेंसरी: 150
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय देहरादून रोड ऋषिकेश: 300
- गणपति वेडिंग प्वाइंट भानियावाला: 200
- सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर: 250
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाकुई: 200
- आसाराम स्कूल विकास नगर: 200
- ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल गढ़ी कैंट: 300
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता- 100

यहां इस आयु वर्ग के लोगों को लगेगा टीका 
राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास जम्बो केंद्र संख्या चार और पांच में 45 साल से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों को टीका लग रहा है। बाकी केंद्रों पर 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लग रहा है।

निकटतम केंद्र पर जाकर ही लगाएं टीका 
शासन ने कोरोना कर्फ्यू को 18 मई तक यथावत जारी रखने के रविवार देर शाम आदेश जारी किए। जिसमें टीका लगाने के लिए लाभार्थियों को अपने घर से नजदीकी की केंद्र पर जाने की छूट दी गई है। ऐसे में टीका लगाने के लिए जाने वाले लोगों से अपील की जाती है कि अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगाएं। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लाभार्थी अपने साथ मोबाइल में आए हुए संदेश के साथ ही अपना आधार कार्ड और कोई अन्य वैध परिचय पत्र साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें