फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में बीते 24 घंटे में 33 नए संक्रमण के मामले आए सामने, दो की मौत

Fri, 04 Mar 2022 04:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 33 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 5117 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नौ जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली में दो, उत्तरकाशी में दो, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरीश रावत ने लालकुआं सीट पर पोस्टल बैलेट को लेकर उठाए सवाल, भाजपा ने कहा- नतीजों से पहले ही कांग्रेस हताश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश, सिनर्जी हास्पिटल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। तीसरी लहर में अब तक मरने वालों की संख्या 268 हो गई है। 117 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 87262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 770 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.37 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें