फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को 14 नए संक्रमित मिले, 150 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Sat, 27 Nov 2021 06:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 10,  चमोली और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना: आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344183 हो गई है। इनमें से 330466 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन

वैक्सीनेशन में पहले स्थान पर चमोली 

चमोली जिले ने पूरे प्रदेश में कोविड की दूसरी डोज लगाने में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जिले में 80.58 प्रतिशत लोगों को कोविड की दूरी डोज लग चुकी है। जबकि दूसरे स्थान पर बागेश्वर जनपद है। बागेश्वर में 79.78 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद की समस्त जनता एवं वैक्सीनेशन की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने जनता से अपील की है कि बचे हुए लोग भी जल्द से जल्द दूसरी डोज लगवा लें। सीएमओ डाॅ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं की ओर से गांव-गांव में लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए कैंप भी आयोजित किए गए। 

हरिद्वार में शनिवार को नहीं मिला कोरोना का केस 
शनिवार को जनपद में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। दो मरीज ठीक भी हो गए। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में दो मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक मरीज भर्ती है। कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है। होम आइसोलेशन में छह मरीज हैं। बताया कि जिले में फिलहाल आठ एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिवों की संख्या 51189 है। शनिवार को 2372 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए। अभी कुल 911 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें