फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 3064 मरीज, 11 मरीजों की मौत, सक्रिय केस 31 हजार पार

Mon, 24 Jan 2022 06:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वर्तमान में 31280 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.32 प्रतिशत और संक्रमण दर 11.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 3064 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 11 मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को सक्रिय मामले भी 31 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 403465 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून में 870, हरिद्वार में 485, नैनीताल में 243, ऊधमसिंह नगर में 529, अल्मोड़ा में 148, चमोली में 169, टिहरी में 58, पौड़ी में 306, बागेश्वर में 67, पिथौरागढ़ में 37, रुद्रप्रयाग में 25, उत्तरकाशी में 99 और चंपावत जिले में 28 संक्रमित मिले हैं। 

अब तक 7491 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2985 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 356331 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 31280 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.32 प्रतिशत और संक्रमण दर 11.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 तक बंद, रैलियों और धरना-प्रदर्शन पर रोक जारी

सरकारी दफ्तरों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना 

हरिद्वार में सरकारी दफ्तरों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों के पॉजिटिव होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। नया साल शुरू होते ही जनवरी के पहले सप्ताह से कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की दस्तक और तीसरी लहर की आशंका के बीच बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। 23 जनवरी को अधिकतम 961 केस सामने आ चुके हैं। सरकारी दफ्तरों में बड़ी तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है।

आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। 21 जनवरी को 45 सरकारी कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। 22 जनवरी को कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। 23 जनवरी को तो अब तक सबसे अधिक 178 सरकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। नगर निगम हरिद्वार में अकेले लगभग सौ कर्मचारी और दो सहायक नगर अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं।

विकास भवन में भी करीब 50 कर्मचारी हाल ही में संक्रमित पाए जा चुके हैं। सेल टैक्स विभाग में भी लगभग 20 कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। 23 जनवरी को जिला कोर्ट में भी जिला जज समेत 75 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे ये सरकारी विभाग कोरोना के हॉट-स्पॉट बनते जा रहे हैं। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलते ही उन्हें होमआइसोलेट कर जरूरी उपचार शुरू कर दिया जाता है।

अब तक 25 प्रतिशत को लगी कोविड की एहतियाती डोज

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। पिछले दो सप्ताह के भीतर लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है। जबकि 15 से 18 साल के 59.8 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लग चुकी है। 

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहली और 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को एहतियाती डोज लगाने शुरू की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 550171 बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों को एहतियाती डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी तुलना में अब तक 140050 लोगों को वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 6.28 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें अब तक 59.8 प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण कोविड टीकाकरण की रफ्तार कुछ कम हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वैक्सीन की पहली, दूसरी और एहतियाती डोज अवश्य लगाएं। 

प्रदेश में कोविड टीकाकरण की स्थिति
जनपद           एहतियाती डोज    किशोरों को लगी पहली डोज
अल्मोड़ा           8313            23509
बागेश्वर           5985             13429
चमोली            7172             16562
चंपावत            3232             9699
देहरादून           37337            73060
हरिद्वार            18364            51704
नैनीताल           15458            38785
पौड़ी              9655              25074
पिथौरागढ़         7688             19426
रुद्रप्रयाग          2828              10077
टिहरी             7055              24694
ऊधमसिंह नगर   10397             56041
उत्तरकाशी         6566              13256
कुल              140050           375316
विज्ञापन

सात दिनों में संक्रमण दर ने लगाई बड़ी छलांग

उत्तराखंड में बीते सात दिनों में संक्रमण दर ने बड़ी छलांग लगाई है। नैनीताल जिले की संक्रमण दर 34.16 प्रतिशत है, जो सबसे अधिक है। जबकि संक्रमण दर में पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जिले, देहरादून जिले से भी आगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने पिछले एक सप्ताह में जिलावार संक्रमण दर की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह 17 से 23 जनवरी तक प्रदेश में कुल 228483 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 30447 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश भर में संक्रमण दर 13.33 प्रतिशत रही। जबकि जिला स्तर पर कोविड जांच में नैनीताल जिले की संक्रमण दर सबसे अधिक 34.16 प्रतिशत है। वहीं, हरिद्वार जिले की सबसे कम 6.64 प्रतिशत रही।

पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले की संक्रमण दर देहरादून जिले से ज्यादा है। पौड़ी जिला 19.06 प्रतिशत संक्रमण के साथ दूसरे स्थान और टिहरी जिला 16.52 प्रतिशत संक्रमण के साथ तीसरे स्थान पर है। देहरादून जिले में कोविड जांच अधिक होने से संक्रमित भी ज्यादा मिले, जिससे इस जिले में संक्रमण दर 15.39 प्रतिशत रही। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में जिस तरह से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है, उसे देखते हुए सभी लोगों को संक्रमण के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

पिछले एक सप्ताह संक्रमण दर की स्थिति
जिला            सैंपल             संक्रमित         संक्रमण दर
नैनीताल       11430                3905                34.16
पौड़ी              9614                 1832                 19.06
टिहरी             5062                 836                   16.52
रुद्रप्रयाग        4474                 707                     15.80
देहरादून         68273               10508                15.39
चमोली           6949                 1027                  14.78
अल्मोड़ा          8646                 1263                 14.61
बागेश्वर          5658                 809                   14.30
ऊधमसिंह नगर 21994             3064                  13.93
पिथौरागढ़       7125                 847                   11.89
चंपावत           6756                 764                    11.31
उत्तरकाशी      5121                 412                    8.05
हरिद्वार         67381               4473                  6.64 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें