फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को 11 नए संक्रमित मिले, 147 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 12 Nov 2021 06:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343998 हो गई है। इनमें से 330289 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 147 हो गई है।

विज्ञापन


नौ जिलों में एक भी मरीज नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को नौ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में छह, नैनीताल और पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।  

संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343998 हो गई है। इनमें से 330289 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाले 37 हजार का नहीं पता

रुद्रप्रयाग जिले में 72 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है, लेकिन 37 हजार का बैकलॉग बना हुआ है जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। विभागीय स्तर पर इन लोगों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अधिकांश का पता नहीं चल पा रहा है। 

ढाई लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 18 से 44 व 45 से अधिक उम्र वर्ग में 1 लाख 71 हजार 271 लोगों को चिह्नित किया गया था। सभी चिह्नित को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 1 लाख 18 हजार 674 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है, लेकिन 37 हजार लोग अब भी दूसरी डोज से वंचित हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों के मोबाइल पर निरंतर संपर्क किया जा रहा है, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि 20 हजार मोबाइल नंबरों पर तो संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके शुक्ला का कहना है कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 37 हजार का बैकलॉग बना हुआ है। इस समस्या के चलते वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने को 50 दिन बाकी 

उत्तराखंड में दिसंबर माह तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने के प्रतिदिन वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य बढ़ रहा है। वर्तमान में कोविड टीकाकरण की रफ्तार कम हुई है। लक्ष्य हासिल करने के लिए उत्तराखंड को प्रतिदिन 75 हजार वैक्सीन डोज लगानी होंगी। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर कोविड टीकाकरण की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर महीने तक राज्य में 18 से अधिक आयु वर्ग में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश में पिछले 50 दिनों में वैक्सीनेशन की स्थिति बहुत धीमी रही है और अब 2021 वर्ष के अंत तक अगले 50 दिनों में टारगेट पूरा हो पाना बेहद कठिन हो गया है। पिछले 10 दिनों में राज्य में हर रोज औसत मात्र 28 हजार वैक्सीन डोज दी गई हैं। जबकि 31 दिसंबर तक टारगेट पूरा करने के लिए अगले 50 दिन में हर रोज 75 हजार डोज देने की जरूरत पड़ेगी।

दिन             -    वैक्सीन डोज की संख्या
3 से 12 अक्तूबर      -     243150
13 से 22 अक्तूबर      -   242612
23 अक्तूबर से 1 नवंबर - 380917
2 से 11 नवंबर     -      284611
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें