फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को मिले आठ नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

Tue, 16 Nov 2021 07:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 10635 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में तीन, हरिद्वार में चार और टिहरी में एक संक्रमित मरीज मिला है।

संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344058 हो गई है। इनमें से 330321 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें