फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमितों में आई कमी, नहीं थम रहीं मौत, 24 घंटे के भीतर मिले 447 मरीज

Sat, 12 Feb 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 447 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में कमी आ रही है, लेकिन मरीजों की मौत नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 447 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा है। शनिवार को 624 ठीक हुए हैं और 6512 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 88234 हो गई है।

विज्ञापन

 

वर्तमान में 6512 सक्रिय मरीजों का इलाज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 13 जिलों में 447 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 193, अल्मोड़ा में 07, हरिद्वार में 88, पौड़ी में 27, चमोली में 04, पिथौरागढ़ में 34, नैनीताल में 31, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 24, रुद्रप्रयाग में 01, उत्तरकाशी में 23, बागेश्वर में 02, चंपावत जिले में छह संक्रमित मिले हैं। 

शनिवार को राज्य में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 227 हो गई है। आज 624 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 78717 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 6512 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें