फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 624 संक्रमण के मामले आए सामने, दो मरीजों की मौत

Mon, 07 Feb 2022 08:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण दर घट कर 3 फीसदी पहुंच गई है। और संक्रमितों में 27.6 प्रतिशत 20 से 29 आयु वर्ग के युवा हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में  624 नए केस आए हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में चार हजार से अधिक ठीक हुए हैं। विभाग के अनुसार संक्रमण दर घट कर तीन फीसदी पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमितों में 27.6 प्रतिशत 20 से 29 आयु वर्ग के युवा हैं।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में तीन प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। और 97 प्रतिशत संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ही ठीक हो रहे है। वहीं कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली  है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है। हालांकि चुनाव के बीच संक्रमण को काबू करने की बड़ी चुनौती है। 

चुनाव आयोग ने संक्रमण का प्रभाव कम होने पर चुनावी रैलियों को लेकर छूट दी है। फरवरी में कोविड जांच कम होने से संक्रमितों की संख्या में घटी है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 20 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। जबकि इससे पहले एक दिन में 35 से 40 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि वर्तमान में संक्रमण का प्रसार कम हुआ है। लेकिन चुनाव माहौल के बीच संक्रमण को फैलने से रोकना एक चुनौती है। संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

पिछले छह दिन में सैंपल जांच और संक्रमण की स्थिति

दिन          सैंपल जांच         संक्रमित         मौतें
1 फरवरी      26621            1840           18
2 फरवरी     27529             2081           10
3 फरवरी     25671             1618           07
4 फरवरी     20979             1183           15
5 फरवरी     17561              844            13
6 फरवरी     17415              585            09
7 फरवरी     20413             624            02

विज्ञापन

तीसरी लहर : संक्रमितों में 27 प्रतिशत ज्यादा युवा

कोरोना की दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर ज्यादा घातक साबित नहीं हुई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों में 27 प्रतिशत से अधिक 20 से 29 वर्ष के युवा संक्रमण की चपेट में आए हैं। खास बात यह है कि कुल क्षमता के तीन प्रतिशत ऑक्सीजन बेड और सात प्रतिशत आईसीयू बेड की संक्रमितों की जरूरत पड़ी है। 97 प्रतिशत संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर स्वस्थ हुए हैं।

प्रदेश में एक जनवरी 2022 से कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आई। अब तक 85 हजार से अधिक लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तीसरी लहर में युवा ज्यादा संक्रमित पाए गए। इसमें 20 से 29 आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 27 प्रतिशत अधिक है। जबकि संक्रमित बच्चों की संख्या 2.4 प्रतिशत है। 30 से 39 आयु वर्ग में 23.5 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। 

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में संक्रमितों के लिए 6270 आइसोलेशन बेड, 6942 ऑक्सीजन युक्त बेड, 1413 आईसीयू बेड, 907 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। जबकि तीसरी लहर में एक प्रतिशत आइसोलेशन, तीन प्रतिशत ऑक्सीजन बेड और सात प्रतिशत आईसीयू बेड ही संक्रमितों के लिए इस्तेमाल हुए हैं। वहीं, तीन प्रतिशत वेंटिलेटर पर ही संक्रमितों को भर्ती करने की नौबत आई है। 97 प्रतिशत संक्रमितों होम आइसोलेशन में उपचार किया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। 

आयु वर्ग         संक्रमित प्रतिशत में
00-09        02.40
10-19        09.70
20-29        27.60
30-39        23.50
40-49        14.80
50-59        11.50
60-69        06.50
70-79        03.00
80-90        01.00
90 से ऊपर        00.10
.........................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें