फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 585 नए केस, संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत

Sun, 06 Feb 2022 07:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली  है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है। 
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड संक्रमण की रफ्तार तो कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 585 नए केस आए हैं। वहीं कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली  है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है। 

विज्ञापन


हालांकि मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। रविवार को प्रदेश में कोविड के 585 नए केस सामने आए। जबकि नौ कोविड संक्रमितों की मौत हो गईं। उधर, 1447 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में कोरोना के 15712 एक्टिव केस रह गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सामने आए 585 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 274, हरिद्वार में 64, चमोली में 54, रुद्रप्रयाग में 38, पिथौरागढ़ में 33 शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में छह, चंपावत में तीन, पौड़ी गढ़वाल में 21, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में 16-16 और उत्तरकाशी में 27 मामले सामने आए।
विज्ञापन


वहीं, देहरादून जिले में रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गईं। इनमें एम्स ऋषिकेश में दो, अरिहंत हॉस्पिटल देहरादून में एक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक और श्री महंत इंदिरेश अस्प्ताल में पांच केस शामिल हैं। प्रदेश में अब कोविड के 15 हजार 712 एक्टिव केस रह गए हैं।

इनमें सर्वाधिक 8071 केस शामिल हैं। वहीं, रविवार को प्रदेश में 25 हजार 585 लोगों ने कोविड वैक्सीन ली। अब तक प्रदेश में 85 लाख चार हजार 433 को पहली डोज और 76 लाख 20 हजार 954 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि तीन लाख पांच हजार 777 लोगों को एहतियाती डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें