फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 16 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Sun, 05 Sep 2021 06:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Covid 19 Cases in Uttarakhand Today: रविवार को प्रदेश में छह जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 389 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कोरोना: मामले घटे तो भयावकता भूले, हरिद्वार में ट्रैकिंग-ट्रेसिंग बंद, सैंपलिंग भी हुई आधी से कम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17887 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में एक-एक, देहरादून में सात, पौड़ी में दो और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343100 हो गई है। इनमें से 329271 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7388 लोगों की जान जा चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए कर रहे जागरूक

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक अभियान के तहत रुद्रप्रयाग नगर एवं ग्रामीण मंडल की प्रशिक्षण बैठक में बूथ स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही। 

रविवार को आयोजित प्रशिक्षण बैठक में भाजपा की स्वयं सेवक टोली ने बूथ स्तरीय स्वयं सेवकों को कोरोना से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि विधायक भरत चौधरी ने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता कोरोनाकाल में सेवाभाव से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कार्यकर्ताओं का कार्य और भी बढ़ जाता है।

साथ ही विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि हमें समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति की सेवा के लिए तैयार रहना होगा। जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि इस तरह के अभियान आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनमें सहभागिता की भावना भी पैदा करते हैं।

अभियान के जिला संयोजक ओपी बहुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जनजागृति बढ़ाने में जुटे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, सभासद सुरेंद्र रावत, संयोजक डॉ. दुर्गादत्त खंडूडी, सुनील नौटियाल, चंद्रशेखर पुरोहित, भूपेंद्र भंडारी समेत मंडल के प्रत्येक बूथ के दो-दो सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें