उत्तराखंड में छह महीने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। एक दिन में 259 नए संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है, अब तक प्रदेश में 345464 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद नए चरण का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जनपद भर में एक लाख 65 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। टीकाकरण करने के टारगेट को शीघ्र पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्कूल-कॉलेजों पर फोकस किया गया है।
टीकाकरण के लिए 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियां सबसे अधिक लाभार्थी स्कूल-कॉलेजों में ही आसानी से मिल सकते हैं। एक से 15 जनवरी तक होने वाले शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। टीकाकरण के लिए तीन और चार जनवरी के अवकाश को भी रद्द कर दिया गया है। इन दो दिनों में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जनपद भर में ढाई सौ टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। ये सभी टीकाकरण स्कूलों में ही बनाए जाएंगे।