उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में बीते सात दिनों में कुल संक्रमित मामलों में 53 प्रतिशत मामले संपर्क में आने से कोरोना होने के हैं। हरिद्वार जिले में संक्रमण की यह स्थिति सबसे गंभीर है। यहां 82 प्रतिशत संक्रमित मामले संपर्क के हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 18 से 24 जुलाई तक 1615 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें 53 प्रतिशत मामले ऐसे हैं, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। देहरादून जिले में बीते एक सप्ताह में 320 कोरोना मामले मिले हैं। इनमें 137 मामले (43 प्रतिशत) संपर्क में आने के हैं। इसी तरह हरिद्वार जिले में 587 संक्रमित मामलों में 481 (82 प्रतिशत), ऊधमसिंह नगर जिले में 280 मामलों में 107 (38 प्रतिशत), नैनीताल जिले में 248 मामलों में 109 (44 प्रतिशत) संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही कांटेक्ट केस भी बढ़ रहे है। संपर्क में आने से कोरोना संक्रमितों का बढ़ाना एक चुनौती है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को इस पर विशेष ध्यान देना होगा।
प्रदेश में बीते एक सप्ताह में संपर्क में आए संक्रमित मामलों पर एक नजर
तारीख संक्रमित संपर्क में आए मामले
18 जुलाई 174 31
19 जुलाई 239 164
20 जुलाई 127 90
21 जुलाई 207 112
22 जुलाई 451 288
23 जुलाई 145 47
24 जुलाई 272 129
.................................................................... कुल- 1615 861