फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड के नौ पर्वतीय जिलों में कोरोना के सिर्फ 79 सक्रिय मामले

Thu, 09 Jul 2020 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना के नए मामले नहीं आए तो जल्द संक्रमण से मुक्त होंगे पहाड़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आए तो उत्तराखंड के नौ पर्वतीय जिले जल्द ही कोरोना से मुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में नैनीताल को छोड़कर नौ पर्वतीय जिलों में कोरोना के केवल 79 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3300 पार पहुंच चुका है। इसमें 2650 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 500 से अधिक सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नौ पर्वतीय जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 79 है। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले में सभी संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन

टिहरी जिले में एक, चमोली में तीन, चंपावत में सात, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में पांच, अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में 10, उत्तरकाशी में 27 सक्रिय मामले हैं। इन जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामले नहीं मिले तो जल्द पहाड़ संक्रमण से मुक्त हो जाएंगे। 

प्रभारी सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार होने से सक्रिय मामलों में स्थिरता आई है। प्रदेश की रिकवरी दर 81 प्रतिशत तक अधिक है। वहीं, संक्रमित मामले दोगुना होने की दर 58 दिन हो गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और सैंपलिंग में तेजी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें