उत्तराखंड में अभी तक एक लाख से ज्यादा संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश में इस साल के सबसे अधिक 500 केस सामने आए थे। प्रदेश में अब तक 1719 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं।
गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 2236 पहुंच गई। प्रदेश में अब तक 95455 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत है।
उत्तराखंड को आज मिलेगी दो लाख वैक्सीन
केंद्र की ओर से उत्तराखंड को दो लाख वैक्सीन की खेप दी जाएगी। शुक्रवार को वैक्सीन प्रदेश में पहुंच जाएगी। करनाल स्थित वैक्सीन स्टोर से सड़क मार्ग से वैक्सीन को लाया जाएगा। प्रदेश में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है।