उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार अब लोगों में खौफ पैदा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग और निजी लैब पर रोजाना 30 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हो रही है। वहीं, मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी 40 हजार के करीब पहुंच गई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 156859 पहुंच गई है। जिसमें से 112265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन
तारीख सैंपल टेस्टिंग
20 अप्रैल 26872
21 अप्रैल 36897
22 अप्रैल 29709
23 अप्रैल 31152
24 अप्रैल 40479
25 अप्रैल 33808
26 अप्रैल 33059
देहरादून: कोरोना संक्रमण के साथ अब डायलिसिस कराने वाले मरीजों पर भी मुसीबत
संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा
वर्तमान में उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत दर से भी ज्यादा है। संक्रमण के साथ मरीजों की मौतें रोकना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई रणनीतियां अपनाई जा रही हैं, इसके बावजूद संक्रमितों की मौत के मामले नहीं थम रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। प्रदेश में पांच दिनों के भीतर प्रदेश में 250 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है।
कोरोना मरीजों की मौत
दिन मौतें
22 अप्रैल 34
23 अप्रैल 19
24 अप्रैल 49
25 अप्रैल 81
26 अप्रैल 67
कुल 250
आईजीएल काशीपुर से मिलेगा 10 टन ऑक्सीजन कैप्सूल
आईजीएल से दस टन ऑक्सीजन के कैप्सूल की आपूर्ति इस सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। शासन से कैप्सूल मंगवाने के लिए एक बड़े ट्रक की मांग की गई है। अभी आईजीएल काशीपुर से दस टन ऑक्सीजन की आपूर्ति जिले में हो रही है। अब तक एक ही कैप्सूल से काम चल रहा है।