फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: काशीपुर के बाद अब रुद्रपुर और बाजपुर में लगा 72 घंटे का लॉकडाउन

Mon, 13 Jul 2020 09:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीएम/इंसीडेंट कमांडर रुद्रपुर ने नगर निगम और छह गांवों में 72 घंटे तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। लॉकडाउन की अवधि में प्रशासन केवल अति आवश्यक सामान की आपूर्ति घर-घर जाकर कराएगा। सरकारी दफ्तरों में केवल विभागीय कामकाज होगा और जनसामान्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। 

विज्ञापन


प्रशासन ने देर शाम लाउडस्पीकर से नगर निगम क्षेत्र और छह गांवों को लॉकडाउन घोषित किए जाने की जानकारी दी। सोमवार शाम को एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि होने के चलते पांच कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Corona : संक्रमित व्यक्ति से कोरोना से बचाव को इस बात का जरूर रखें ध्यान, विशेषज्ञों ने दी सलाह
विज्ञापन


उधर, सप्ताहभर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते प्रशासन ने बाजपुर शहर और आसपास के 11 गांवों में तीन दिन (13 जुलाई को रात 12 बजे से 16 जुलाई रात्रि 12 बजे तक) के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। 

एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी भी दशा में घर से बाहर निकलना पूर्णतया प्रतिबंधित है। सरकारी दफ्तर सुबह से 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे लेकिन दफ्तरों में जनसामान्य का प्रवेश वर्जित होगा।

विज्ञापन

मृत महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

बाजपुर में मृत महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीएम एपी वाजपेयी ने स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया। मृतका के आवास के चिन्हित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 25 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा जबकि आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। सभी लोगों को लॉकडाउन की अवधि तक घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

बता दें कि नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी 60 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन छह जुलाई को उसे एक निजी अस्पताल ले गए थे। हालत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां महिला का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

इस बीच महिला की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। नौ जुलाई को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 10 जुलाई को महिला का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में कर दिया गया। 11 जुलाई को देर शाम मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें