फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: शुक्रवार को उत्तराखंड में आए 34 कोरोना संक्रमित, 2725 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 26 Jun 2020 07:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 34 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2725 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, चमोली में दो, चंपावत में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में 14 और ऊधमिसंह नगर में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में 2700 पार कर चुका संक्रमितों का आंकड़ा, 104 दिनों में 55 हजार सैंपलों की जांच
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में अब तक 1822 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 848 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

टिहरी और चमोली जिले में लगी ट्रू-नेट मशीन

टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कोरोना सैंपलों की जांच के लिए दो ट्रू-नेट मशीनें उपलब्ध करवा दी हैं। ट्रू-नेट मशीन से एक घंटे में दो सैंपलों की जांच तत्काल की जा सकेगी। उधर, कर्णप्रयाग में भी ट्रू-नेट मशीन लग गई है।

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर जिले में ट्रू-नेट मशीनें लगाने की मांग की थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को जिले को दो मशीनें मिल गई हैं। शुक्रवार को एक मशीन को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर और एक मशीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी में लगाई गई है। एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल ने बताया कि मशीन में 40 मिनट से एक घंटे के भीतर दो कोरोना सैंपल की जांच पूरी हो जाती है।

इसके अलावा भविष्य में इन मशीनों को डेंगू टेस्ट के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। उधर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. मनोज मिश्रा और डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भी ट्रू-नेट मशीन लग गई है। अब कोरोना की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया कि चमोली जिले में भी गोपेश्वर व कर्णप्रयाग में मशीन लगाई है। 
विज्ञापन

उत्तरकाशी के संक्रमित युवक की मौत के बाद रैपिड सैंपलिंग हुई तेज 

कोरोना संक्रमण से उत्तरकाशी के एक युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। युवक और उसके परिजनों के संपर्क में आए लोगों की रैपिड सैंपलिंग के माध्यम से जांच की जा रही है। 

डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने की सूचना मिलने पर गांव में शादी वाले परिवार के सदस्यों की रैपिड सैंपलिंग कराई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शादी में शामिल हुए लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

फिलहाल मृत युवक के माता-पिता, पत्नी और बच्ची के सैंपल जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं। ट्रू-नेट मशीन से की गई जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। संभव है कि युवक के पिता ट्रक चालकों के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए और उनके संपर्क में आने से बेटा संक्रमित हुआ। अब युवक एवं उसके परिजनों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें