फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: एल्कोमीटर से जांच को सुरक्षित बनाने पर मंथन, विशेषज्ञों से सुझाव लेगी पुलिस 

Mon, 17 Feb 2020 12:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डॉक्टरों और अन्य विशेषज्ञों से सुझाव लेगी पुलिस
  •  नशा कर वाहन चलाने वालों की जांच पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा कर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर जांच से कोरोना और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका के बाद अब इसे लेकर पुलिस विभाग एसओपी (स्टेंडर्ड ऑपरेशनल प्रोसीजर) तैयार करने में जुटा है। 

विज्ञापन


पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि विभिन्न लोगों ने इस बारे में शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए एल्कोमीटर को मुंह में डालकर जांच की जा रही है।

इससे कोरोना समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। इसे देखते हुए फिलहाल एल्कोमीटर से जांच पर कुछ दिन पहले रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि एल्कोमीटर के प्रयोग को लेेकर समुचित एसओपी बनाए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद्र को निर्देशित किया गया कि एल्कोमीटर के सुरक्षित प्रयोग के बारे में मेडिकल प्रेक्टीशनर्स और अन्य विशेषज्ञों के सहयोग से ठोस एसओपी तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। एसओपी इस तरह तैयार की जाए कि पुलिस विभाग प्रमाणित कर सके कि एल्कोमीटर का प्रयोग पूर्णत: सुरक्षित है।

डीआईजी ने साथ ही यह भी निर्देश दिया कि एसओपी तैयार होने और पुलिसकर्मियों को समुचित प्रशिक्षण देने तक एल्कोमीटर का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में उनकी अनुमति के बिना न दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें