प्रदेश में 14,122 एक्टिव केस रह गए हैं। अल्मोड़ा में 965, बागेश्वर में 1082, चमोली में 941, चंपावत में 537, देहरादून में 972, हरिद्वार में 2229, नैनीताल में 1319, पौड़ी गढ़वाल में 1644, पिथौरागढ़ में 1247, रुद्रप्रयाग में 387, टिहरी में 1074, ऊधमसिंह नगर में 1143, उत्तरकाशी में 582 एक्टिव केस हैं।
24432 का हुआ टीकाकरण
सोमवार को प्रदेश में 24,432 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 23 लाख 84 हजार 552 लोगों को पहली वैक्सीन दी जा चुकी है जबकि छह लाख 88 हजार 337 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 52 हजार 186 को वैक्सीन दी जा चुकी है।
ब्लैक फंगस के अब तक 304 केस
प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक 304 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। इनमें से 48 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 18 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।