कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने के बाद संक्रमण दर भी लगातार कम हो रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है। चार जिलों में एक प्रतिशत से कम संक्रमण दर है। पिथौरागढ़ जिले की सबसे अधिक 2.36 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है।
प्रदेश में 14 से 20 जून तक सात दिन में 156028 सैंपलों की जांच की कई। जिसमें 1765 संक्रमित मामले सामने आए हैं। राज्य स्तर पर संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत रही। जबकि जिलों में किए गए सैंपल जांच और संक्रमित मामलों के आधार पर 13 जनपदों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत कम रही है। जबकि 30 मई तक प्रदेश के 10 जिलों की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक थी। कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ संक्रमण दर घटने से थोड़ी राहत मिली है।
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिन में किए गए सैंपल जांच के आधार पर 13 जनपदों की संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम हो गई है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को अभी भी सैंपल जांच बढ़ाने की जरूरत हैं।
सात दिन में संक्रमण दर की स्थिति
जिला संक्रमण दर प्रतिशत में
पिथौरागढ़ 2.36
रुद्रप्रयाग 1.92
चंपावत 1.92
उत्तरकाशी 1.50
अल्मोड़ा 1.48
नैनीताल 1.35
देहरादून 1.27
टिहरी 1.25
पौड़ी 1.04
हरिद्वार 0.94
चमोली 0.73
बागेश्वर 0.59
ऊधमसिंह नगर 0.56