उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आ गई है। बीते एक सप्ताह में 12 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम हो गई है। जबकि अल्मोड़ा जिले में अभी भी संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने से प्रदेश की रिकवरी दर 93.41 प्रतिशत पहुंच गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार घट रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर जिलों की संक्रमण दर कम हो रही है। बीते सप्ताह में 12 जिलों की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे आ गई है। अल्मोड़ा जिले में सैंपल जांच कम होने से संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। जबकि बागेश्वर जिले की संक्रमण दर सबसे कम 1.16 प्रतिशत दर्ज की गई।
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि तीन से नौ जून तक प्रदेश भर में 170126 सैंपलों की जांच की गई। इसमें चार हजार संक्रमित मिले। केंद्र की ओर से संक्रमण दर के लिए निर्धारित पांच प्रतिशत मानक से 12 जिले से नीचे हैं।