अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
प्रदेश में अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में ही कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लगने के लिए संक्रमितों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। शीघ्र ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। इसके लिए लैब स्थापित की जा रही है। वर्तमान में कोविड जांच के लिए 12 सरकारी लैब स्थापित हैं। इसके अलावा 30 से अधिक निजी पैथोलॉजी लैब में भी कोविड जांच हो रही है।
प्रदेश में मिले चार कोरोना संक्रमित मामले
राज्य में कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति है। प्रतिदिन औसतन दो से तीन संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को प्रदेश भर में 350 सैंपलों की जांच की गई। इसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 1.14 प्रतिशत और रिकवरी दर 96 प्रतिशत है।
अब तक 4.49 लाख से अधिक लोग हो चुके संक्रमित
प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को देहरादून में मिला था। इसके बाद से अब तक प्रदेश में 4.49 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसमें 4.31 से अधिक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से प्रदेश में 7751 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: फिलहाल सूखी सर्दी का करना होगा सामना, जानें कब से है बारिश और बर्फबारी के आसार
केंद्र सरकार ने अभी तक कोविड संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जिलों को अनिवार्य रूप से संक्रमित पाए गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने को कहा गया। जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब शुरू की जाएगी।
- डॉ. आर.राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य