शहर में 15 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन के लिए पांच केंद्र बनाए गए। जिसमें स्कूली छात्रों सहित अन्य बच्चों का टीकाकरण किया।
स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर में मौजूद छात्रों से संपर्क कर उनको टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि शहर में स्कूलों की छुट्टी होने के कारण कम बच्चे टीका लगवाने के लिए पहुंचे। बताया कि शहर के सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में 39 छात्र। राधा कृष्ण मंदिर सभागार में 35, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में केंद्र में 31 वाइनबर्ग एलन स्कूल 54 और सीएचसी मसूरी में पांच छात्रों का वैक्सीनेशन किया। बताया कि पांच केंद्रों में पहले दिन 164 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ। वाइनबर्ग एलन स्कूल के टीकाकरण केंद्र का भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल शुभारंभ किया। इस मौके पर उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि 15 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिवानी ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन लगाई है। अब उनके मन में डर नहीं है। वहीं कक्षा नौ की छात्रा मनीषा पंवार ने कहा कि उनको वैक्सीन लगाकर किसी भी प्रकार का डर नहीं लगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, वाइन बर्ग स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी दीपक चौहान, डॉ.अभिनव वैदिक, विनित मनोज रेंगवाल, राकेश ठाकुर, लक्ष्मी रमेश आदि थे।
लायंस क्लब मसूरी ने बच्चों को लगवाया टीका
मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स के सचिव अनुज तायल ने बताया कि लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन में सहयोग देने का निर्णय लिया। लायंस क्लब मसूरी हिल्स के राजीव गोयल, सचिव अनुज तायल और रीजन चेयरपर्सन रविन्द्र गोयल ने विचार विमर्श कर वैक्सीनेशन कार्य में पूर्व की भांति सहयोग करने का फैसला लिया। लायंस क्लब मसूरी हिल्स के सचिव अनुज तायल ने कहा कि तीन जनवरी को सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह से लेकर दो बजे तक करीब 39 छात्रों को टीका लगाने में सहयोग दिया।