सवाल: क्या वैक्सीन सुरक्षित होगी। क्योंकि यह बहुत कम समय में तैयार की गई है।
जवाब: वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा व वैक्सीन के प्रभाव की जांच के बाद ही नियामक संस्था ने वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
सवाल : आम लोगों को कब तक लगेगा कोविड वैक्सीन का टीका
जवाब : पहले चरण में हेल्थ वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दूसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और पहले से किसी रोग से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जाएगा है। तीसरे चरण में सभी जरूरतमंद को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।
सवाल: कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप की दवा ले रहे व्यक्ति भी वैक्सीन लगवा सकता है।
जवाब: हां। इनसें से एक या अधिक स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले व्यक्ति को उच्च जोखिम वाले श्रेणी में माना जाता है। उन्हें कोविड वैक्सीनेशन की आवश्यकता है।
सवाल: कोविड वैक्सीन की खुराक लेने के बाद एंटीबॉडी कब विकसित होगी।
जवाब: वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक चक्र विकसित होता है।