फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh 2021: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले तक मिलेगा टिकट

Sun, 17 Jan 2021 01:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बनाए जाएंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार कुंभ मेले में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रेनों के टिकटों को खरीदने वाली दिक्कतों को देखते हुए यात्रियों को ट्रेन चलने के आधे घंटे पहले तक सभी क्लास के आरक्षण टिकट उपलब्ध कराएगा। इसके लिए काउंटर चालू कर दिया गया है जो 24 घंटे काम कर रहा है। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व स्नान समाप्त होने के बाद अब रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मकर संक्रांति पर्व से पहले ही मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की टीम ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अपना डेरा जमा लिया था।

अधिकारियों ने स्नान पर्व के दौरान देखा कि यात्रियों की क्या स्थिति है। रेलवे स्टेशन पर 19 काउंटर भी यात्रियों के लिए खोले गए थे। अब यात्रियों की स्थिति व आय को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियों को बढ़ा दिया है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रद्घालु वापसी का टिकट भी उधर से ही बुक करा लेते हैं। जबकि कम दूरी से आने वाले श्रद्घालु समय पर ही रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपना टिकट बुक कराते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh 2021 : कुंभ मेला के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

ऐसे में आरक्षण कक्षों पर भारी भीड़ उमड़ी रहती है। अभी तक ट्रेन चलने के समय से चार घंटे पहले टिकट बुकिंग बंद हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के आधा घंटा पहले तक टिकट यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह का कहना है कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं को ट्रेन चलने से आधे घंटे पहले तक आरक्षण टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

कमरों में नहीं छावनियों में ही होगा कुंभ मेला- महंत नरेंद्र गिरि 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ मेला परंपरागत रूप से दिव्य एवं भव्य संपन्न होगा। कुंभ कमरों में नहीं बल्कि परंपरागत रूप से संपन्न होगा। अखाड़ों की छावनियां स्थापित होंगी। महामंडलेश्वर नगर भी बसाया जाएगा। अन्य जो भी व्यवस्थाएं अखाड़ों के लिए होती हैं, सभी की जाएंगी।

पत्रकारों से बातचीत में श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखाड़े कुंभ का प्रमुख अंग हैं। कुंभ के दौरान सभी तेरह अखाड़ों से जुड़े संत महापुरुष, नागा संयासी स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। इस वर्ष होने जा रहे कुंभ में भी सभी अखाड़ों के संत महापुरुष, नागा संयासी, खालसे हरिद्वार आएंगे। संतों के निवास के लिए अखाड़ों की छावनियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। यदि सरकार व्यवस्था नहीं करती है अखाड़े अपने संसाधनों से सभी व्यवस्थाएं करेंगे। 



उन्होंने कहा कि सरकार और मेला प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कई बार अवगत कराया जा चुका है। कहा कि कुंभ के लिए समय कम रह गया है, लेकिन कुंभ कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। सरकार और मेला प्रशासन को तत्परता से कार्य करते हुए सभी कार्य पूरे कराने चाहिए, जिससे कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों, संत समाज व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें