कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत हो गई थी, जिसके चलते अस्पतालों में भर्ती सैकड़ों मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दून के अस्पतालों में भी संकट पैदा हुआ था।
अभी अस्पताल में नहीं एक भी प्लांट
दून अस्पताल में अभी कोई भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। ऑक्सीजन गैस को स्टोरेज करने की सुविधा मुहैया है जबकि ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति बाहर से की जाती है। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर कवायद लंबे समय से चल रही थी लेकिन योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका था।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ने शुरू की टेलीमेडिसिन सेवा
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से नई पहल शुरू की गई है। अब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले कोरोना संक्रमित और सामान्य मरीज टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। लोग स्काइप एप के जरिए भी विशेषज्ञों से रूबरू हो सकेंगे।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति कॉल या व्हाट्सएप कर विशेषज्ञों से जानकारी ले सकता है। इसमें वीडियो कॉल की सुविधा भी दी गई है। कोई भी व्यक्ति स्काइप ऐप के जरिए वीडियो कॉल कर विशेषज्ञों से बीमारी के इलाज की जानकारी ले सकता है। साथ ही www.gdmcuk.com वेबसाइट और टैली जीडीएमसी एप से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
इन नंबरों पर किया किया जा सकता है संपर्क
- 90459 54179
- 90459 54180
- 90459 54181
- 90459 54182
साथ ही gdmc@gmail.com पर स्काइप एप के जरिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है।
यह है समय
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे
- अपराह्न 3 बजे से शाम पांच बजे