कोविड के मामले में कमी आई तो लोगों में बेपरवाही का आलम बढ़ गया। अब मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन बेपरवाही जारी है। स्थिति यह है कि सरकार की लाख अपील के बावजूद लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। लोग जुर्माना देने को तो तैयार हैं, लेकिन मास्क पहनने के लिए नहीं। शनिवार को पूरे दिन पुलिस के हाथ ऐसे 1139 लोग आए जो बिना मास्क घूम रहे थे।
कोरोना का खतराः हरिद्वार के गणेशपुरम में एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप, दो की मौत
पिछले दिनों कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी बीच पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को पूरे शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 1139 लोगों के चालान काटे गए और कुल 2.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह रही दिन भर की कार्रवाई
कोतवाली नगर - पटेलनगर - डालनवाला -थाना कैंट
कुल चालान - 72 - 30 - 91 - 96
बिना मास्क - 72 - 20 - 81 - 53
सोशल डिस्टेंसिंग - 00 - 10 - 10 - 43
कुल जुर्माना - 15800 - 6000 - 18200 - 19200
वसंत विहार
कुल चालान 25
कुल संयोजन शुल्क 5000 रुपये
थाना प्रेम नगर
कुल चालान 45
कुल संयोजन शुल्क 9000 रुपये