प्रो. एससी भट्ट ने कहा कि प्रदेश से बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं असुविधा से बचने के लिए सरकार से प्रमाणित लैब से कोविड-19 प्रमाण पत्र साथ में लाएं। प्रो. भट्ट ने अपील की कि प्रदेश के बाहर से आने वाले फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचे। उन्होंने किसी भी समस्या या शंका के समाधान के लिए विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा से संपर्क करने के लिए कहा है।
10 सितंबर से होंगी गढ़वाल विवि की परीक्षाएं
गढ़वाल विवि में पहली सितंबर से होने वाली परीक्षाएं अब 10 सितंबर से शुरू होंगी। विवि से संबद्ध शिक्षण संस्थानों और छात्रों के अनुरोध पर विवि ने यह निर्णय लिया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि पूर्व में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित थीं, लेकिन कई संबद्ध संस्थानों और छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे खिसकाने का अनुरोध किया था।
जिस पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद 10 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा।