फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: पर्यटन मंत्री ने किया साफ, बाहरी राज्यों से आने वालों को तीन में से एक ही टेस्ट कराना है जरूरी

Sun, 18 Apr 2021 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 24 व 25 अप्रैल को कुंभ में देव डोलियों का सत्कार व कुंभ स्नान होगा। इसमें कोविड के नियमों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वालों के लिए न्यूक्लीनियन एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्टिंग (सीबीएनएएटी), टीवी डायग्नोसिस टेस्ट ट्रू नेट (टीआरयूईएनएटी) और रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमियर्स चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) टेस्ट में से किसी एक की रिपोर्ट जरूरी होगी, न की तीनों की। पर्यटन, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को इस पर स्थिति स्पष्ट की। वहीं, बताया कि 24 व 25 अप्रैल को कुंभ में देव डोलियों का सत्कार व कुंभ स्नान होगा। इसमें कोविड के नियमों का पालन जरूरी है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, ये है वजह

महाराज ने कुंभ और चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों से अनुरोध किया है कि वह शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए कोविड नियमों का पालन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में महाकुंभ पर आयोजित होने वाला देव डोलियों का कुंभ स्नान निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को 2630 नए संक्रमित मिले, 12 मरीजों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 24 और 25 अप्रैल को देव डोलियों के सत्कार, सम्मान और कुंभ स्नान कार्यक्रम को अनुमति मिल गई है। कहा कि इस कार्य के लिए साधु संतों सहित सभी पुलिसकर्मियों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी आवश्यक हिदायत दे दी गई है।

विज्ञापन

ग्रीन कार्ड बनाने का सॉफ्टवेयर हुआ तैयार

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने वाला सॉफ्टवेयर आरटीओ ने तैयार कर लिया है। एनआईसी की मदद से तैयार सॉफ्टवेयर की सभी बारीकियों की पड़ताल भी कर ली गई है। अब शासन और सरकार के स्तर से इसकी लांचिंग की जानी है।

आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया इस साल से ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत 10 सीट क्षमता तक के वाहनों को फिटनेस या अन्य औपचारिकता के लिए किसी भी आरटीओ या एआरटीओ दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।

इसके बजाए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन ग्रीन कार्ड जारी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। जैसे ही शासन और सरकार के स्तर से निर्देश मिलेंगे, उसी हिसाब से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसका ट्रायल भी सफल हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें