फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफः उत्तराखंड वन विकास निगम की नीलामी पर रोक

Thu, 19 Mar 2020 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तराखंड वन विकास निगम ने राज्य के विभिन्न इलाकों में स्थित डिपो में लकड़ियों की नीलामी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। फिलहाल पहले ही चरण में 27 से लेकर 30 मार्च तक चार डिपो में होने वाली नीलामी पर रोक लगाई गई है। यदि कोरोना वायरस का असर बरकरार रहता है तो नीलामी की तिथियों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने बताया कि निगम की ओर से 27 से लेकर 30 मार्च तक चार डिपो हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर और देहरादून में लकड़ियों की नीलामी होनी थी।

अब जबकि देश दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है तो उस नीलामी को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। कारण कि नीलामी के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी ठेकेदार जमा होते हैं और ऐसे में कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी व्यक्ति नीलामी में शामिल हो गया तो कइयों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


मुख्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वन विकास निगम के मुख्यालय में आने वाले ठेकेदारों व बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे बिना मास्क व सेनेटाइज किए हुए कार्यालय न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें