फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगा रामलीला का आयोजन, दुकानें खोलने पर समय की अनिवार्यता खत्म

Tue, 05 Oct 2021 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Curfew in Uttarakhand New Sop: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधूू की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, अभी तक प्रदेश में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक समारोह पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
विज्ञापन
रामलीला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अब रामलीला का आयोजन हो सकेगा। राज्य सरकार ने 19 अक्तूबर तक कोविड प्रतिबंध की जो एसओपी जारी की है, उसमें ऐसी ही कई राहतें दी हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधूू की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, अभी तक प्रदेश में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक समारोह पर प्रतिबंध लगा हुआ था।

विज्ञापन


अब ताजा एसओपी में इस प्रतिबंध को खत्म करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजन की छूट दी गई है। यानी अब रामलीला का आयोजन भी आयोजन स्थल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगा। हालांकि एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन को पूर्व की भांति प्राथमिकता देनी होगी।

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को मिले 12 नए संक्रमित, 150 से कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


दुकानें खोलने पर समय की अनिवार्यता खत्म
इसी प्रकार, अभी तक प्रदेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सब्जी की दुकानें, दूध की डेयरी, मिठाई की दुकानें, फूलों की दुकानें खोलने का समय सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक तय किया गया था, जो बंदिश अब हटा दी है। यह सभी प्रतिष्ठान अब साप्ताहिक बंदी को छोड़कर बाकी रूटीन समय पर कोरोना से पूर्व की भांति खुलेंगे। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे खोलने को लेकर लगा रात दस बजे का प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


सभी उम्र के खिलाड़ियों के लिए खुले खेलों के दरवाजे
ताजा एसओपी में खिलाड़ियों को भी बड़ी राहत दी गई है। अभी तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को ही खेलों में हिस्सा लेने की अनुमति थी। ताजा एसओपी में यह शर्त हटा दी गई है। अब खेल संस्थान, खेल स्टेडियम व खेल मैदानों में सभी उम्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें