उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा आज 237 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
उत्तराखंड: सरकार ने जारी की नई एसओपी, चारधाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 24104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 29, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, चंपावत में चार, देहरादून में 73, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 28, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 933 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2245 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7095 लोगों की जान जा चुकी है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस देहरादून में
वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 2245 एक्टिव केस हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 745 केस देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 93, बागेश्वर में 195, चमोली में 105, चंपावत में 82, हरिद्वार में 199, नैनीताल में 147, पौड़ी में 151, पिथौरागढ़ में 288, रुद्रप्रयाग में 83, टिहरी में 61, ऊधमसिंह नगर में 52 और उत्तरकाशी में 44 एक्टिव केस हैं।
74 हजार से ज्यादा को लगी कोरोना वैक्सीन
प्रदेश में मंगलवार को 74 हजार 852 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 35 लाख 32 हजार 770 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है जबकि आठ लाख दो हजार 887 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में 36 हजार 909 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।