बारिश के कारण टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण की रफ्तार कम हुई। मुनिकीरेती, यमकेश्वर ब्लॉक और सरकारी अस्पताल में 962 लोगों का टीकाकरण हुआ। सुबह से हो रही बारिश में टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह कम दिखा।
सोमवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ कम दिखी। 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों के लिए दूसरी खुराक के लिए 400 का स्लॉट था। जिसमें मात्र 212 लोगों का टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी डा. एसके पंत ने बताया कि बारिश के कारण लोगों की संख्या समिति रही।
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 450 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में इसी वर्ग के 300 लोगों का टीकाकरण हुआ।