फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को 18 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 342 हुए एक्टिव केस

Mon, 16 Aug 2021 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोमवार को प्रदेश में चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.98 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 54 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 342 पहुंच गई है, जबकि रविवार को प्रदेश में 380 सक्रिय मामले थे।

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Curfew: सरकार ने 24 अगस्त तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, सोमवार को जारी की नई एसओपी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 18417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में तीन, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व देहरादून में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342606 हो गई है। इनमें से 328844 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7371 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन

सैंपल जांच में आई कमी, संक्रमितों की संख्या घटी

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जहां सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है। वहीं, सैंपल जांच में लगातार कमी आ रही है। जिससे संक्रमित मामले भी घट रहे हैं। प्रतिदिन लक्ष्य से 50 प्रतिशत कम सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि सरकार ने एक दिन में 40 हजार सैंपल जांच करने का लक्ष्य रखा है। 

प्रदेश में कोविड काल को 74 सप्ताह यानी 518 दिन का समय बीत गया है। बीते सप्ताह 8 से 14 अगस्त तक प्रदेश में कुल 141223 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 198 संक्रमित मामले सामने आए हैं। मात्र तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सरकार की ओर से निर्धारित प्रतिदिन 40 हजार सैंपल जांच के हिसाब से सात दिन में 2.80 लाख सैंपलों की जांच होनी चाहिए थी लेकिन प्रदेश में जांच की रफ्तार लगातार कम हो रही है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि वर्तमान में लक्ष्य से 50 प्रतिशत कम सैंपल जांच की जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाओं को देखते हुए सरकार व विभाग स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम करने में जुटा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

बीते दिन में कोविड जांच और संक्रमित मामले
दिन                कुल सैंपल जांच     संक्रमित मामले
13 अगस्त           20651                  27
14 अगस्त          20068                   19
15 अगस्त          11904                   16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें