इससे रेस्ट हाउस में ही पर्यटकों की भीड़ कम रहेगी और सामाजिक दूरी का पालन भी होगा। सुबह आठ बजे रात्रि विश्राम को जाने वाले पर्यटकों को प्रवेश देने के मामले में सीटीआर प्रशासन ने पर्यटन कारोबारियों से बैठक कर सहमति भी बना ली है। ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके।
ज्ञात हो कि पिछला पर्यटन सीजन कोरोना के चलते रुक गया था। अब पर्यटन सीजन को बेहतर तरीके से सुचारु करने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे थे।
रात्रि विश्राम को जाने वाले पर्यटकों को अब सुबह आठ बजे के बाद ही पार्क में प्रवेश मिलेगा, ताकि पहले से ही रात्रि विश्राम कर रहे पर्यटकों परेशानी ना हो। इससे कर्मचारियों को भी कमरों को व्यवस्थित करने के लिए समय मिल सकेगा।
- राहुल, निदेशक सीटीआर